श्री मुक्तसर साहिब में नशा करने के आरोप में महिला गिरफ्तार, मेडिकल टेस्ट में रिपोर्ट पॉजिटिव
श्री मुक्तसर साहिब पुलिस ने नशा विरोधी अभियान के तहत एक महिला को नशा करने के आरोप में गिरफ्तार किया है।
-1791199110844_m.webp)
नशा करने के आरोप में महिला गिरफ्तार। सांकेतिक फोटो
HighLights
पुलिस ने नशा विरोधी अभियान के तहत महिला को पकड़ा।
नशा करने के आरोप में श्री मुक्तसर साहिब से गिरफ्तारी।
मेडिकल रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर एनडीपीएस एक्ट के तहत केस।
संवाद सूत्र, श्री मुक्तसर साहिब। थाना सिटी मुक्तसर की पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक महिला को नशा करने के आरोप में गिरफ्तार किया है।
काबू की गई महिला से उसका नाम-पता पूछा गया, तो उसने अपना नाम निशा पत्नी साका निवासी जलालेवाला रोड, कोटकपूरा हाल आबाद मलोट रोड साहिबजादा अजीत सिंह नगर मुक्तसर बताया।
पुलिस ने उक्त महिला का मेडिकल परीक्षण करवाया, जिसकी टेस्ट रिपोर्ट पाजिटिव आने पर उसके विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया गया है।
