दूसरों की सेवा करना सबका फर्ज : सुखबीर बादल
पूर्व उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल ने अपने निवास स्थान सर्किल प्रधानों के साथ बैठक की गई।
संवाद सूत्र, बादल (श्री मुक्तसर साहिब)
पूर्व उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल ने अपने निवास स्थान गांव बादल में मंगलवार को शिरोमणि अकाली दल के हलका कोटकपूरा, जैतों, फरीदकोट व गिद्दड़बाहा से पार्टी के मुख्य सेवादार, एसजीपीसी मैंबर तथा हलके के सभी सर्किल प्रधानों के साथ बैठक की गई।
हलके में कोरोना महामारी, स्थानीय लोगों की मुश्किलों तथा पार्टी नेताओं द्वारा चलाए जा रहे कार्यों तथा इनसे संबंधित आगामी गतिविधियों बारे विचार विमर्श किया गया। उन्होंने नेताओं को सेवा कार्याें को इसे तरह आगे बढ़ाने तथा स्थानीय हालात को देखते हुए जरुरतमंदों का ध्यान रखने लिए प्रेरित किया।
उन्होंने बताया कि सरकार अपने चहेतों को राशन बांट रही है। नेताओं तथा वर्करों को कहा कि मनुष्य की सेवा करना हर एक का फ्रर्ज बनता है। बादल ने पार्टी मेंबरों को कोरोना महामारी दौरान जरुरतमंद व्यक्तियों की सहायता करने पर जोर दिया।
इस मौके पर हलका फरीदकोट से परमबंस सिंह बंटी, जत्थेदार नवतेज सिंह काऊणी, गुरमीत सिंह, शेर सिंह व हरदीप सिंह डिपी ढिल्लों भी उपस्थित थे।