एनसीसी कैडेट्स रोशनी ने संस्था की किया नाम रोशन
मिमिट कॉलेज में विद्यार्थियों के सर्वपक्षीय विकास को मुख्य रखते हुए संस्था में छह पंजाब बटालियन एनसीसी (लड़कियों) की यूनिट अव्वल रही है।
संवाद सूत्र, मलोट (श्री मुक्तसर साहिब): मिमिट कॉलेज में विद्यार्थियों के सर्वपक्षीय विकास को मुख्य रखते हुए संस्था में छह पंजाब बटालियन एनसीसी (लड़कियों) की यूनिट अव्वल रही है। संस्था के डायरेक्टर डॉ. संजीव शर्मा तथा यूनिट की इंचार्ज डॉ. सुखबीर कौर ने बताया कि संस्था में पिछले कई सालों से लड़कियां की एनसीसी का यूनिट है। इसमें मौजूदा समय 53 छात्राएं बतौर कैडेट्स ट्रेनिग ले रही है। इनमें ही कैडेट्स रोशनी ने चार माह में थल सैना कैंप में ट्रेनिग हासिल की है जोकि दिल्ली में आयोजित की गई थी। इस दौरान पंजाब, हरियाणा, हिमाचल तथा चंडीगढ़ के कैड्टसों ने विभिन्न मुकाबले करवाए गए। इसमें मिमिट कॉलेज की कैडेट्स रोशनी ने कंप्यूटर साइंस एंड इंजी. ने ऑल इंडिया थल सेना कैंप में पहला स्थान हासिल किया। रोशनी ने बताया कि उसने पूरे भारत में ओबस्टैकल रुकावट की सिखलाई ट्रेनिग में चौथी पोजीशन हासिल की, जिसको उसने 27 सेकेंड में पूरा किया तथा पंजाब, हरियाणा, हिमाचल तथा चंडीगढ़ की डायरेक्टोरेट की ओबस्टैकल ट्रेनिग में पहली पुजीशन हासिल की संस्था का नाम रोशन किया है। इसके अलावा संस्था के यूनिट ने पूरे भारत में ओवरऑल तीसरी पोजिशन हासिल की है। इस मौके पर पर संस्था ने तथा समूह स्टाफ ने छात्रा को बधाई दी।