बच्ची को पंगूड़े में छोड़ने पर अज्ञात दंपती नामजद
पुलिस ने बीते दिन नवजन्मी बच्ची को पंगूड़े मेंछोड़ने पर अज्ञात दंपती के खिलाफफेस दर्ज किया है।
संवाद सूत्र, मलोट (श्री मुक्तसर साहिब)
पुलिस ने बीते दिन नवजन्मी बच्ची को पंगूड़े मेंछोड़ने पर अज्ञात दंपती के खिलाफ मामला दर्ज किया है। थानेदार हरविदरपाल सिंह ने बताया कि आजाद सेवा सोसायटी के संस्थापक कृष्ण मिड्ढा द्वारा शिकायत दर्ज करवाई गई है। उसने बताया की उसे सुबह छह बजे फोन आया कि कोई अपनी नवजन्मी बच्ची को सिविल अस्पताल मलोट के मेन गेट के साथ मानवता पंगूड़े में छोड़कर चला गया। मिड्ढा ने बताया कि जब वह मौके पर पहुंचा तो उसने देखा की बच्ची रो रही थी। उसे उसने तुरंत संभाला तथा आसपास के लोगों की सहायता से उस बच्ची को दूध पीलाया। इसकी सूचना उसने तुरंत ही प्रशासन को दी तथा पुलिस को सारे मामले की जानकारी दी। थानेदार हरविदरपाल सिंह ने बताया कि दंपती की तलाश की जा रही है। बच्ची अनाथ आश्रम श्री मुक्तसर साहिब में सुरक्षित तथा स्वास्थ्य है।