विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मुक्तसर में किराए के मकान में दो शव मिलने से सनसनी, पंखे से लटका मिला पुरुष; चारपाई पर मिला महिला का शव

Published: Fri, 21 Aug 2026 03:55 PM (IST)

श्री मुक्तसर साहिब में किराए के मकान से पुरुष और महिला के शव मिले। पुरुष पंखे से लटका था, जबकि महिला चारपाई पर थी। पुलिस फोरेंसिक जांच कर रही है।

ये AI जनरेटेड इमेज है।

ये AI जनरेटेड इमेज है।

HighLights

  1. मुक्तसर में किराए के मकान से दो शव बरामद।

  2. पुरुष पंखे से लटका, महिला चारपाई पर मृत मिली।

  3. पुलिस ने जांच शुरू की, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार।

जागरण संवाददाता, श्री मुक्तसर साहिब। मुक्तसर साहिब शहर के थांदेवाला रोड स्थित नामदेव नगर की गली नंबर चार में वीरवार शाम उस समय सनसनी फैल गई, जब एक किराए के मकान से पुरुष और महिला के शव बरामद हुए। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए। सूचना मिलने पर थाना सिटी पुलिस ने पहुंचकर जांच शुरू की।

पुलिस के अनुसार मृतक पुरुष की पहचान 47 वर्षीय जसविंदर सिंह पुत्र गिरधारी लाल निवासी गांव बाम के रूप में हुई है। वह पिछले करीब पांच-छह वर्षों से उक्त मकान में किराए पर रह रहा था। वहीं महिला की पहचान 40 वर्षीय सुखप्रीत कौर निवासी तपाखेड़ा के रूप में हुई है।

यह भी पढ़ें- पंजाब की स्वास्थ्य सेवा में नया मील का पत्थर, PILBS मोहाली में एक सप्ताह में तीन सफल लिवर ट्रांसप्लांट

फोरेंसिक टीम ने जांच की शुरू

पुलिस ने कमरे का दरवाजा खोलकर जांच की तो जसविंदर सिंह का शव छत वाले पंखे से लटका हुआ था, जबकि महिला का शव पास ही चारपाई पर पड़ा था। दोनों शव एक ही कमरे से मिलने के कारण पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए विभिन्न पहलुओं से जांच शुरू कर दी है।

घटना के बाद पुलिस ने फोरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया। टीम ने कमरे से उंगलियों के निशान, जैविक नमूने और अन्य जरूरी साक्ष्य जुटाए। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि सुखप्रीत कौर वहां कब से रह रही थी और दोनों के बीच किस तरह का संबंध था।

यह भी पढ़ें- अमृतसर में 10वीं के छात्र की मौत या हत्या? गले पर मिले निशान से बढ़ा संदेह, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा राज

दवा लेने गांव से आई थी महिला

थाना सिटी की प्रभारी रविंदर कौर ने बताया कि शुरुआती जांच में सामने आया है कि सुखप्रीत कौर की शादी जसविंदर सिंह के गांव में हुई थी। वह गांव से दवा लेने के लिए आई थी। महिला के परिजन फिलहाल इस मामले में कुछ भी कहने से बच रहे हैं। उनका कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद जो भी कानूनी कार्रवाई होगी, उन्हें स्वीकार होगा।

पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि फिलहाल भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 174 के तहत कार्रवाई की जा रही है। पोस्टमार्टम और चिकित्सकीय जांच की रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों और पूरे मामले की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

यह भी पढ़ें- Punjab Band: सड़कों पर दौड़ने लगीं गाड़ियां, दुकान-मार्केट भी खुलीं... पंजाब में फिर शुरू हुई चहल-पहल, 2 बजे तक था बंद