Move to Jagran APP

भाकियू ने फूंका पुलिस प्रशासन का पुतला

भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहा पंजाब खेत मजदूर यूनियन टेक्नीकल सर्विस यूनियन दुकानदार यूनियन पैप्सू ठेका कर्मचारी ने दोदा बस स्टैंड पर रोष रैली कर पुलिस प्रशासन तथा सियासी लोगों के खिलाफ पुतला फूंक प्रदर्शन किया।

By JagranEdited By: Published: Thu, 05 Sep 2019 12:14 AM (IST)Updated: Thu, 05 Sep 2019 12:14 AM (IST)
भाकियू ने फूंका पुलिस प्रशासन का पुतला
भाकियू ने फूंका पुलिस प्रशासन का पुतला

संवाद सूत्र, दोदा (श्री मुक्तसर साहिब) : भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहा, पंजाब खेत मजदूर यूनियन, टेक्नीकल सर्विस यूनियन, दुकानदार यूनियन पैप्सू ठेका कर्मचारी ने दोदा बस स्टैंड पर रोष रैली कर पुलिस प्रशासन तथा सियासी लोगों के खिलाफ पुतला फूंक प्रदर्शन किया। उन्होंने जमकर नारेबाजी भी की। भाकियू के महाचिव गुरभगत सिंह भलाईआना, खेत मजदूर यूनियन राजा सिंह ने कहा कि 23 साल पहले एक छात्रा के साथ दुष्कर्म करने के बाद उसका कत्ल कर दिया था। लाश को जमीन में दबा दिया। लोगों ने एक्शन कमेटी बनाकर दोषियों को उम्र कैद की सजाएं दिलवाई। इस दौरान दोषी बुजुर्ग का अदालत में कत्ल हो गया था। आरो लगाया कि एक्शन कमेटी के आहेदार, मलकीत सिंह धनेर जो की भारतीय किसान यूनियन एकता के मीत प्रधान है को कत्ल केस में फंसा दिया। अदालत ने उसे उम्रकैद की सजा सुना दी। सुप्रीमकोर्ट ने मलकीत सिंह को उम्र की सजा को बरकरार रखा। इस मौके पर काला सिंह, जोगिदर सिंह, बिकर सिंह, जगराज सिंह, गुरमेल सिंह, राजा सिंह, सुरजीत सिंह, मक्खन सिंह, धर्मसिंह, दर्शन सिंह, महिदर सिंह, कर्मजीत सिंह, सुरजीत सिंह आदि उपस्थित थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.