प्रिसिपल गुलशन अरोड़ा बने वार्ड 19 के प्रधान
गुलशन शर्मा की अगुवाई में मलोट के मंडल प्रधान सोम कालड़ा के नेतृत्व में वार्ड नंबर 19 के वार्ड प्रधान नियुक्त किया गया।
संवाद सूत्र, मलोट (श्री मुक्तसर साहिब)
प्रधानमंत्री नारेंद्र मोदी की भारतीय जनता पार्टी को बूथ स्तर पर मजबूत करने की सोच को आगे बढ़ाने के लिए पार्टी के होनहार वर्कर गुलशन शर्मा की अगुवाई में मलोट के मंडल प्रधान सोम कालड़ा के नेतृत्व में वार्ड नंबर 19 के वार्ड प्रधान और बूथ स्तर वर्कर्स का चुनाव किया गया। यह चुनाव भारत नगर में स्थित प्रिस मॉडल स्कूल में मंडल प्रधान कालडा़, प्रवीण मदान, रवीन्द्र ग्रोवर, सीता राम खटक, मुकेश जग्गा, सुभाष गुंबर, सुरिदर तरमाला, रॉकी गर्ग और वार्ड के समस्त निवासियों के साथ मीटिग में की गई। जिसमें प्रिसिपल गुलशन अरोड़ा को सर्वसम्मति से वार्ड नं. 19 का प्रधान चुना गया और उनके साथ 16 मैंबर की कमेटी का गठन किया गया। जिसमें रूप लाल, डॉ. ओम प्रकाश, बब्बू कटारिया, हरजीत सिंह, राजीव शर्मा, नरेश गोयल, रजनीश शर्मा, कुलदीप शर्मा, कुलवंत सिंह, मनोज शर्मा, दर्शन शर्मा, बिट्टू चानना, अर्जुन कुमार, गुरभेज शर्मा और अमन शर्मा चुने गए।
इस मीटिग में सीता राम ने बताया कि इन कमेटियों का चुनाव प्रधानमंत्री मोदी अनुसार ही हो रहा है।