हृदय गति रुकने से पुलिस कर्मचारी की मौत
मुक्तसर पुलिस की पीसीआर में तैनात पुलिस कर्मचारी की हृदय गति रुकने से मौत हो गई।
By JagranEdited By: Published: Mon, 11 Nov 2019 06:49 PM (IST)Updated: Tue, 12 Nov 2019 06:27 AM (IST)
जागरण संवाददाता, श्री मुक्तसर साहिब
मुक्तसर पुलिस की पीसीआर में तैनात पुलिस कर्मचारी की हृदय गति रुकने से मौत हो गई। उसका अंतिम संस्कार शाम को मुक्तसर में संस्कार कर दिया गया। अमरवीर सिंह पीसीआर ड्यूटी पर तैनात था। वह रोजाना की तरह ड्यूटी कर रहा था कि अचानक ही उसकी छाती में दर्द हुआ। दर्द अधिक होने के कारण उसे बठिडा रोड स्थित प्राइवेट अस्पताल में ले जाया गया। उसे खून की उल्टी आने के बाद उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। डाक्टर सुधीर राज ने बताया कि उसकी हृदय गति रुकने के कारण ही ऐसा हुआ है। जिसका शाम को अंतिम संस्कार कर दिया गया। एसएसपी राजबचन सिंह ने उनकी मौत पर दुख प्रकट किया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें