Move to Jagran APP

गोदामों से निकलती सुसरी से लोग परेशान, कार्रवाई की मांग

एफसीआई के बरीवाला में स्थित गोदा में निकलती सुसरी से लोग परेशान हैं।

By JagranEdited By: Published: Mon, 03 Aug 2020 10:12 PM (IST)Updated: Tue, 04 Aug 2020 06:08 AM (IST)
गोदामों से निकलती सुसरी से लोग परेशान, कार्रवाई की मांग
गोदामों से निकलती सुसरी से लोग परेशान, कार्रवाई की मांग

संवाद सूत्र, बरीवाला (श्री मुक्तसर साहिब) एफसीआई के बरीवाला में स्थित गोदा में निकलती सुसरी से नेहरु बस्ती मंडी बरीवाला के लोग बहुत परेशान है। लोगों ने बताया कि गोदाम में रात के समय सुसरी उनके घरों में दाखिल हो जाती है। उन्होंने सोने नहीं देती। नेहरु बस्ती निवासी बलजिदर कुमार गांधी, पूर्ण सिंह मिस्त्री, तरसेम लाल गांधी, वीर सिंह, सुखमंदर सिंह कलसी, राम कृष्ण गर्ग, अशोक कुमार तथा अन्य ने कहा कि एफसीआइ के गोदाम में सुसरी निकल के उनके घरों में दाखिल होती है। सुसरी के कारण घरों के बर्तन राशन में गिर जाती है जिस कारण उनका खाना-पीना मुश्किल हो रहा है। उन्होंने बताया कि रात के समय सुसरी ज्यादा निकलती है। इस समस्या के लिए गोदाम के संबंध में अधिकारियों को कई बार कहा गयाॉ लेकिन उनके द्वारा अभी तक कोई भी कार्रवाई नहीं की गई। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर इसका जल्द हल ना किया तो संघर्ष किया जाएगा।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.