तीन मरीजों को मिली अस्पताल से छुट्टी
बीते दिनों जिले में आए चार कोरोना पॉजिटिव मरीजों में से तीन की रिपोर्ट नेगेटिव आई है।
संवाद सूत्र, मलोट (श्री मुक्तसर साहिब) : बीते दिनों जिले में आए चार कोरोना पॉजिटिव मरीजों में से तीन की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। इसमें दो लड़कियां और एक व्यक्ति शामिल हैं। इनको अस्पताल गांव थेहड़ी से छुट्टी देकर घर भेज दिया गया। इस अवसर पर सिविल सर्जन डॉ. हरि नारायण, एसपी कुलवंत राय, डॉ. सुनील बांसल और समूह स्टाफ द्वारा कोरोना मरीजों को छुट्टी मिलने पर फूलों का गुलदस्ता भेंट करके घर भेजा दिया गया। इस दौरान सिविल सर्जन ने बताया नए आए कोरोना मरीजों बारे बताया कि मलोट के रहने वाले मरीज होली के समय दिल्ली गए हुए थे। कोरोना के मद्देनजर वह वहीं ही फंस कर रह गए थे। जब वह मलोट वापस आए तो वह कोरोना पॉजिटिव पाए गए। इनको इलाज लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। उन्होंने बताया कि पहले चार कोरोना पॉजिटिव मरीजों का इलाज चल रहा है। इसमें तीन मरीजों को कोरोना की रिपोर्ट नेगेटिव आने पर छुट्टी दे दी गई। लेकिन अब दो मरीजों का इलाज जारी है। वह भी जल्द ठीक होकर अपने घर चले जाएगे। इसके अलावा कोरोना पॉजिटिव मरीज के परिवारिक सदस्यों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेज दिए गए है। इस मौके पर डॉ. असीजा, मैनेजर संदीप व डॉ. प्रभजीत सिंह भी उपस्थित थे।