विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मुक्तसर में प्रतिबंधित गोलियों के साथ एक गिरफ्तार, पुलिस ने दर्ज किया मामला

Published: Mon, 28 Sep 2026 04:11 PM (IST)

मुक्तसर की किल्लियांवाली पुलिस ने गश्त के दौरान अनाज मंडी क्षेत्र से एक व्यक्ति को 40 प्रतिबंधित गोलियों के साथ गिरफ्तार किया है।

मुक्तसर में प्रतिबंधित गोलियों के साथ एक गिरफ्तार। सांकेतिक फोटो

मुक्तसर में प्रतिबंधित गोलियों के साथ एक गिरफ्तार। सांकेतिक फोटो

HighLights

  1. किल्लियांवाली पुलिस ने अनाज मंडी क्षेत्र से एक व्यक्ति को पकड़ा।

  2. आरोपी गुरलाल सिंह के पास से 40 प्रतिबंधित गोलियां बरामद हुईं।

  3. पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

संवाद सूत्र, मुक्तसर। आरती थाना किल्लियांवाली पुलिस ने गश्त और चेकिंग के दौरान अनाज मंडी किल्लियांवाली क्षेत्र से एक व्यक्ति को प्रतिबंधित गोलियों समेत काबू किया गया है।

सब इंस्पेक्टर अर्शदीप शर्मा ने बताया कि वे पुलिस पार्टी के साथ गश्त करते हुए जब अनाज मंडी मंडी किल्लियांवाली इलाके में पहुंची तो गाड़ी की लाइटों की रोशनी में मार्केट कमेटी दफ्तर की दीवार के पास एक नौजवान बैठा हुआ दिखाई दिया।

पुलिस की गाड़ी को देखकर वह घबराकर एकदम खड़ा हो गया और वहां से भागने लगा। पुलिस पार्टी ने तुरंत गाड़ी रुकवाई और साथी कर्मचारियों की मदद से उक्त नौजवान को काबू कर उसका नाम पता पूछा तो पकड़े गए व्यक्ति ने अपना नाम गुरलाल सिंह वासी खूह वाली गली गांव महिना बताया है।

पुलिस जब उसकी तलाशी ली तो उसके कब्जे से 40 प्रतिबंधित गोलियां बरामद हुई। पुलिस ने आरोपित पर केस दर्ज करके जांच शुरु कर दी है।