झोपड़ियों में रहने वाले बच्चों का मनाया जन्म दिन
झोपड़ियों में रहने वाले गरीब परिवार के बच्चो को शिक्षा प्रदान करके जीवन में सफल बनाने बनाने के लिए तुल्ली फाऊडेशन द्वारा पुड्डा पार्क में बच्चों को शिक्षा दी जा रही है। इस स्कूल में शिक्षा प्रदान करने वाले बच्चों का संस्था द्वारा जन्मदिन मनाया गया। इस सबंधी जानकारी देते हुए समाजसेवी संस्था के को आर्डिनेटर मनोज असीजा व तुल्ली फाऊडेशन के
संवाद सूत्र, मलोट (श्री मुक्तसर साहिब)
झोपड़ियों में रहने वाले गरीब परिवार के बच्चो को शिक्षा प्रदान कर सफल बनाने बनाने के लिए तुल्ली फाउंडेशन द्वारा पुडा पार्क में बच्चों को शिक्षा दी जा रही है। इस स्कूल में शिक्षा प्रदान करने वाले बच्चों का संस्था द्वारा जन्मदिन मनाया गया। संस्था के को आर्डिनेटर मनोज असीजा व तुल्ली फाऊडेशन के मनी तुल्ली ने बताया कि सहयोग जनसेवा के सदस्य एनआरआई रविन्द्र मक्कड़ के सहयोग से झोपड़ियों में रहने वाले बच्चों द्वारा केक काटकर जन्मदिन मनाया गया। इस मौके पर विकास मक्कड़, लॉयंस क्लब के संजीव दियोडा, भारत विकास परिषद के राजिन्द्र पपनेजा, राजीव तिन्ना, सोहन लाल गुंबर व कोमल उपस्थित थी।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप