सिविल अस्पताल के बाहर से बाइक चोरी
संवाद सूत्र, मलोट (श्री मुक्तसर साहिब) शहर के सिविल अस्पताल के बाहर से अज्ञात व्यक्ति उस समय बाइक चोरी कर ले गया जब एक व्यक्ति किसी म
By JagranEdited By: Published: Thu, 27 Dec 2018 04:41 PM (IST)Updated: Thu, 27 Dec 2018 04:41 PM (IST)
संवाद सूत्र, मलोट (श्री मुक्तसर साहिब)
शहर के सिविल अस्पताल के बाहर से अज्ञात व्यक्ति उस समय बाइक चोरी कर ले गया जब एक व्यक्ति किसी मरीज का हाल जानने आया था। गुरु रविदास नगर वार्ड नंबर 14 के निवासी सुनील कुमार ने बताया कि वह अपने मोटरसाइकिल नंबर पीबी 08 बीएम 2702 पर सिविल अस्पताल में मरीज का हाल जानने के लिए आया था। वह बाइक बाहर लगाकर अंदर चला गया। लेकिन जब कुछ समय के बाद वह वापस लौटा तो उसका बाइक गायब था। उसने आस पास तलाश की लेकिन कोई पता नहीं चल पाया। उसने पुलिस को सूचना दी। उधर थाना सिटी पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरु कर दी है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें