पाठ करने गए ग्रंथी का पर्स उड़ाया
संवाद सूत्र, लंबी (श्री मुक्तसर साहिब) गांव किल्लियांवाली में गुरुद्वारा साहिब के ग्रंथी का एक युव
संवाद सूत्र, लंबी (श्री मुक्तसर साहिब)
गांव किल्लियांवाली में गुरुद्वारा साहिब के ग्रंथी का एक युवक ने उस समय पर्स चोरी कर लिया जब वह पाठ करने गया हुआ था। लेकिन ग्रंथी ने उसे दीवार फांदकर भागते हुए देख लिया। उधर पुलिस ने युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। राम ¨सह निवासी अलीका, डबवाली हाल आबाद ग्रंथी गुरुद्वारा कलगीधर साहिब किल्लियांवाली ने बताया कि वह सुबह नितनेम करने के लिए श्री दरबार साहिब में चला गया था। जब छह बजे वापस लौटा रहा था तो उनके गांव का ही एक विजय ¨सह उसके कमरे से निकल रहा था। जोकि बाद में दीवार फांदकर भाग गया। उसने जाकर देखा तो कमरे में से उसका पर्स गायब था। उसके पर्स में 3500 रुपये के अलावा आधार कार्ड व अन्य सामान भी था। थाना लंबी पुलिस ने विजय ¨सह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। लेकिन आरोपित की गिरफ्तारी बाकी है।