छह ट्रांसफार्मरो से तांबा व तेल चोरी
संवाद सूत्र, गिद्दड़बाहा (श्री मुक्तसर साहिब) क्षेत्र के गांव कौणी में बुधवार रात चोरों ने खेतो
By JagranEdited By: Published: Thu, 23 Aug 2018 05:12 PM (IST)Updated: Thu, 23 Aug 2018 05:12 PM (IST)
संवाद सूत्र, गिद्दड़बाहा (श्री मुक्तसर साहिब)
क्षेत्र के गांव कौणी में बुधवार रात चोरों ने खेतों से लगे बिजली के ट्रांसफार्मर से तांबा व तेल व अन्य सामान चोरी कर लिया। गांव कौणी निवासी कोर ¨सह ने बताया कि उनके खेतों में बिजली के ट्रांसफार्मर लगे हुए हैं। बुधवार की सुबह जब वह खेतों में चक्कर लगाने गया तो देखा कि उनके खेत में लगा ट्रांसफार्मर गायब था। आस पास तलाश करने पर सामान खेतों में बिखरा हुआ मिला जबकि तेल व तांबा उसमें से गायब था। इसी तरह आस पास के खेतों में से भी पांच ट्रांसफार्मर का सामान भी चोरी हो चुका था। थाना कोटभाई पुलिस ने अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें