मामूली विवाद में पहले पति ने फिर पत्नी ने निगला जहर
पति पत्नी में हुए मामूली विवाद के बाद पति ने जगर निगल लिया। इसका पता चलते ही बाद ने भी जहरीली दवा निगल ली। दोनों की हालत देखते बादल के अस्पताल में दाखिल करवाया गया। जहां पर पत्नी की मौत हो गई। जबकि पति का उपचार चल रहा है। मृतका के चाचा तारा चंद ने बताया कि सुमन रानी (22) गांव बादल के मुकंद लाल की बेटी थी। जिसकी शादी तीन वर्ष पहले मलोट निवासी ज¨तदर कुमार के साथ हुई थी। करीब 10-15 दिन पहले सुमन रानी अपने पति ज¨तदर कुमार व डेढ़ वर्ष के बेटे बा
जागरण संवाददाता, लंबी (श्री मुक्तसर साहिब)
पति पत्नी में हुए मामूली विवाद के बाद पति ने जगर निगल लिया। इसका पता चलते ही बाद पत्नी ने भी जहर निगल ली। दोनों की हालत देखते बादल के अस्पताल में दाखिल करवाया गया जहां पर पत्नी की मौत हो गई जबकि पति का उपचार चल रहा है।
मृतका के चाचा तारा चंद ने बताया कि सुमन रानी (22) गांव बादल के मुकंद लाल की बेटी थी। जिसकी शादी तीन वर्ष पहले मलोट निवासी ज¨तदर कुमार के साथ हुई थी। करीब 10-15 दिन पहले सुमन रानी अपने पति ज¨तदर कुमार व डेढ़ वर्ष के बेटे बालवीर समेत अपने मायके आकर रहने लगी थी। बीती रात करीब आठ बजे ज¨तदर व सुमन में किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। जिसके बाद ज¨तदर ने घर में पड़ी कोई जहरीली दवा निगल ली। इस दौरान ही सुमन रानी ने भी घर में पड़ी जहरीली दवा निगल ली। दोनों की हालत बिगड़ने पर उन्हें बादल के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां पर सुमन रानी की मौत हो गई। जबकि ज¨तदर कुमार खतरे से बाहर है। थाना लंबी पुलिस ने 174 की कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम करवा शव वारिसों को सौंप दिया है।