छह घंटे की भूख हड़ताल, तीन घंटे भी नहीं झेल पाए कांग्रेसी
संवाद सहयोगी, श्री मुक्तसर साहिब कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की हिदायतों पर सोमव
संवाद सहयोगी, श्री मुक्तसर साहिब
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की हिदायतों पर सोमवार को जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से अध्यक्ष गुरमीत ¨सह खुड्डियां की अध्यक्षता में मिनी सचिवालय के समक्ष एक दिन का उपवास दिवस मनाया गया। जिसमें सुबह दस बजे से लेकर शाम के चार बजे तक उपवास रखा जाना था, लेकिन कांग्रेसी यह भूख हड़ताल तीन घंटे भी नहीं झेल पाए और एक बजे से पहले ही चलते बने। इन तीन घंटों में भी वह बार-बार धरने के पीछे रखे पानी वाले कैंपर की ओर भागते रहे।
सुबह दस बजे शुरू हुए इस उपवास के दौरान कांग्रेसी नेताओं ने मोदी सरकार पर निजी हितों की खातिर पिछले चार वर्षों से देश की सामाजिक अर्थ व्यवस्था को तोड़कर चकनाचूर करने का आरोप लगाया। केंद्र सरकार पर ¨हदुत्तव के नाम पर लोगों में बंटवारा करने, दो अप्रैल के भारत बंद दौरान भाजपा शासित सूबा सरकारें शांति बनाए रखने में बुरी तरह से फेल रहने की बात करते हुए अपनी भड़ास निकाली। जबकि 11 बजे से ही कुछेक कांग्रेसी नेता तो खिसकने शुरू हो गए। जैसे जैसे फोटो ¨खचवाते गए तो वह चलते बने। यह नेता बार बार यही कहते रहे कि पीछे को होकर बैठो आगे धूप है। कांग्रेसियों ने बड़ी मुश्किल से यह तीन घंटे गुजारे। वह बार बार बीच में उठकर कभी इधर तो कभी उधर छांव ढूंडते नजर आए। इस मौके अमनदीप भट्टी, प्रदेश कांग्रेस के महा सचिव जगजीत ¨सह हनी फत्तनवाला, ¨भदर शर्मा, गुरसंत ¨सह बराड़, मक्खन ¨सह नंदगढ़, बिट्टा गिल, जोत जवाहरेवाला, गुरजीत नंदगढ़, शम्मी तेरिया, गुरप्रीत बराड़, गुरबाज ¨सह वनवाला, काका लक्खेवाली, भीना बराड़, सुभाष लोहाकार, गुरप्रीत ¨सह गिल, दीदार ¨सह बराड़, रमेश गिरधर समेत बड़ी गिनती में कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित थे।
उधर, कांग्रेस के जिलाध्यक्ष गुरमीत ¨सह खुड्डियां का कहना था कि उन्हें यह तो पता है कि उपवास दिवस मनाया गया है, लेकिन यह नहीं पता था कि कितना समय का है। वह तो साढे 12 बजे वहां से आ गए थे। उधर ब्लाक मुक्तसर के प्रधान ¨भदर शर्मा का कहना था कि यह उपवास दिवस चार बजे तक का था, लेकिन वह एक बजे आ गए थे।
ब्लाक प्रधान फोटो ¨खचवाते ही गायब
यूथ कांग्रेस मलोट ब्लाक के प्रधान चरणदीप ¨सह बाम 11 बजे फोटो ¨खचवाने के तुरंत बाद ही वहां से गायब हो गए। जिसे बाद में उनके साथी भी ढूंढते रह,े लेकिन वह किसी को नजर नहीं आए। फोटो ¨खचवाने के लिए वह सबसे आगे होकर बैठ गए, लेकिन जैसे ही फोटो हुई तो वह चलते बने। उधर अन्य कांग्रेसी नेता भी धीरे-धीरे वहां से खिसकते नजर आए।