दूसरे दिन भी नहीं घूमा पनबस का चक्का
बैंक और रोडवेज कर्मियों की मुकम्मल हड़ताल दूसरे दिन भी जारी रही। दूसरे दिन भी रोडवेज व पनबस की 120 बसों का चक्का नहीं घूम पाया।
जागरण संवाददाता, श्री मुक्तसर साहिब : बैंक और रोडवेज कर्मियों की मुकम्मल हड़ताल दूसरे दिन भी जारी रही। दूसरे दिन भी रोडवेज व पनबस की 120 बसों का चक्का नहीं घूम पाया। हालांकि आज लोगों को हड़ताल की जानकारी थी। जिस कारण लोग इधर उधर नहीं देखे गए। हालांकि लोगों को परेशानी जरूर हुई। प्राइवेट बसों वाली की दूसरे दिन भी चांदी रही। हड़ताल के कारण जिले में 120 बसें और सात बैंक पूरी तरह से बंद रहे। इस कारण रोडवेज के 450 कर्मचारी व बैंकों के स्टाफ ने काम नहीं किया।
दूसरे दिन भी नहीं घूमा चक्का
रोडवेज कर्मियों की हड़ताल के कारण पनबस व रोडवेज की कुल 120 बसें दूसरे दिन भी पूर्ण तौर पर बंद रही। जिस कारण 450 कर्मचारी हड़ताल पर रहे। रोडवेज कर्मियों की हड़ताल के कारण जम्मू कटरा, हरिद्वार, जालंधर, चंडीगढ़, देहरादून, दिल्ली, फिरोजपुर समेत अन्य कई रूट मिस हुए। जिस कारण लोगो को भी परेशानी झेलनी पड़ी। रोडवेज कर्मियों की हड़ताल के कारण दो दिन में सरकार को 16 लाख रुपये का नुकसान झेलना पड़ा है। रोडवेज कर्मियों ने बस स्टैंड पर हड़ताल के दौरान नारेबाजी भी की। कर्मचारी कर्मियों को बराबर काम, बराबर वेतन देने, सरकारी विभागों ने ठेकेदारी सिस्टम बंद कर कच्चे कर्मियों में पक्का करने, रिपोर्ट की कंडीशन खत्म कर वर्करों को ड्यूटी पर बहाल करने की मांग कर रहे हैं। इस मौके पर चेयरमैन कमल कुमार, तरसेम ¨सह, बलकार ¨सह, मनजीत ¨सह, गुरप्रीत ¨सह, बेअंत ¨सह, जगसीर ¨सह, हरप्रीत ¨सह, बुध राम, गुरप्रीत ¨सह, रणजीत ¨सह, गुरचरन ¨सह आदि मौजूद थे।
सात बैंक भी रहे बंद
हड़ताल के चलते सात बैंक बंद रहे। जिसमें पंजाब नेशनल बैंक, केनरा बैंक, ¨सडीकेट बैंक, देना बैंक, इंडियन बैंक, सेंट्रल बैंक, इलहाबाद बैंक में मुकम्मल हड़ताल रही। हालांकि कुछ बैंक में कर्मचारी बैठे जरूर रहे लेकिन उन्होंने कोई काम नहीं किया। उधर डाकघर में भी हड़ताल रहने के कारण लोगों की डाक नहीं बंट सकी।