श्री मुक्तसर साहिब में महिला की मौत के बाद डॉक्टर पर FIR के विरोध में सभी निजी अस्पताल बंद, मरीज परेशान
श्री मुक्तसर साहिब में एक प्रसूता की मौत के बाद डॉक्टर पर FIR दर्ज होने के विरोध में सभी निजी अस्पतालों ने अपनी सेवाएं बंद कर दी हैं।

HighLights
प्रसूता की मौत के बाद डॉक्टर पर FIR दर्ज की गई
FIR के विरोध में निजी अस्पतालों ने सेवाएं ठप कीं
IMA के आह्वान पर स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हुईं, मरीज परेशान
नरेश कुमार, श्री मुक्तसर साहिब। पंजाब के श्री मुक्तसर साहिब में प्रसूता की मौत का मामला सामने आया है। प्रसूता की मौत के मामले में डॉक्टर और अस्पताल स्टाफ के खिलाफ केस दर्ज किए जाने के विरोध में मंगलवार को श्री मुक्तसर साहिब के सभी निजी अस्पतालों ने स्वास्थ्य सेवाएं बंद रखीं।
आईएमए के आह्वान पर स्वास्थ्य सेवाएं ठप रहेंगी जिसका खामियाजा मरीजों को उठाना पड़ेगा।
इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) के जिला प्रधान डॉ. संदीप सिंह संधू की अध्यक्षता में डॉक्टरों ने इस कार्रवाई का विरोध करते हुए नियमित ओपीडी और अन्य सेवाएं स्थगित कर दीं।
आईएमए का कहना है कि बिना निष्पक्ष मेडिकल जांच के डॉक्टरों पर आपराधिक मामला दर्ज करना उचित नहीं है। संगठन ने चेतावनी दी कि ऐसी कार्रवाई से चिकित्सकों में असुरक्षा की भावना पैदा होगी और स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित होंगी।
ऐसे में कोई भी डॉक्टर हाई रीस्क केस लेने मे हिचकिचाएगा। जिससे और मरीजों की जान जा सकती है। ऐसे में जरूरी है कि पहले मामले की अच्छे से जांच हो फिर किसी भी नतीजे पर पहुंचा जाए।
यह भी पढ़ें- 'पंजाब को बदनाम न करें शाह, गुजरात के मुंद्रा पोर्ट पर दें ध्यान,' CM मान का BJP पर पलटवार
