विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

चेहरे पर लौटी मुस्कान! पंजाब पुलिस ने ढूंढ निकाले 110 गुम मोबाइल, जानिए कैसे आप भी पा सकते हैं अपना खोया फोन

Published: Tue, 25 Aug 2026 12:45 PM (IST)

मुक्तसर पुलिस ने सीईआईआर पोर्टल की मदद से 110 गुम हुए मोबाइल फोन ट्रेस कर उनके मालिकों को सौंप दिए हैं।

पंजाब पुलिस ने ढूंढ निकाले 110 गुम मोबाइल (जागरण फोटो)

पंजाब पुलिस ने ढूंढ निकाले 110 गुम मोबाइल (जागरण फोटो)

HighLights

  1. मुक्तसर पुलिस ने 110 गुम हुए मोबाइल फोन बरामद किए

  2. सीईआईआर पोर्टल और तकनीकी टीम की मदद से ट्रेसिंग

  3. जनवरी 2022 से अब तक 1800 फोन लौटाए गए

जागरण संवाददाता, श्री मुक्तसर साहिब। जिला पुलिस ने आम जनता की सुरक्षा और सहायता के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियानों के तहत बड़ी सफलता हासिल की है।

एसएसपी अभिमन्यु राणा की देखरेख में पुलिस की टेक्निकल टीम ने सीईआईआर पोर्टल की मदद से लोगों के गुम हुए लगभग 110 मोबाइल फोन ट्रेस किए। इसके बाद एसपीडी अशोक मीणा और एसपीएच गुरिंदरजीत सिंह ने फोन मालिकों को कार्यालय बुलाकर उनके मोबाइल सुपुर्द कर दिए।

11 लाख रुपये हैं फोन की कीमत

एसपीएच ने जानकारी देते हुए बताया कि एक जनवरी 2022 से लेकर अब तक जिला पुलिस द्वारा कुल 1800 के करीब गुमशुदा मोबाइल फोन ट्रेस करके उनके असली मालिकों को सौंपे जा चुके हैं, जिनकी कुल कीमत लगभग तीन करोड़ 11 लाख रुपये बनती है।

उन्होंने बताया कि मोबाइल गुम होने पर तुरंत फोन का ब्रांड, कंपनी, आईएमईआई नंबर और पहले चल रहे मोबाइल नंबर का विवरण देकर नजदीकी पुलिस सांझ केंद्र, थाने या टेक्निकल आफिस में शिकायत दर्ज कराएं।

खुद भी चेक कर सकते हैं फोन का स्टेटस

स्टेटस चेक करने के लिए नागरिक पोर्टल पर अपना शिकायत नंबर दर्ज करके अपने गुम हुए फोन का स्टेटस खुद भी चेक कर सकते हैं।

यदि किसी व्यक्ति को रास्ते में गिरा हुआ कोई मोबाइल फोन मिलता है, तो उसका इस्तेमाल करने के बजाय उसे तुरंत नजदीकी पुलिस स्टेशन में जमा कराएं। फोन वापस मिलने पर सभी मोबाइल मालिकों ने एसएसपी व पूरी पुलिस टीम का धन्यवाद व्यक्त किया।