विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मुक्तसर में नशा तस्करों पर शिकंजा, प्रतिबंधित गोलियां और हेरोइन जब्त

Published: Thu, 01 Oct 2026 04:16 PM (IST)

मुक्तसर पुलिस ने विभिन्न स्थानों से चार लोगों को 70 प्रतिबंधित गोलियों और सात ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया ...और पढ़ें

मुक्तसर में नशा तस्करों पर शिकंजा। सांकेतिक फोटो

मुक्तसर में नशा तस्करों पर शिकंजा। सांकेतिक फोटो

HighLights

  1. मुक्तसर पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया।

  2. 70 प्रतिबंधित गोलियां और 7 ग्राम हेरोइन बरामद की गई।

  3. कबरवाला और किलियांवाली थाना क्षेत्रों से हुई गिरफ्तारियां।

संवाद सूत्र, मलोट (मुक्तसर)। जिला पुलिस ने विभिन्न स्थानों से 70 प्रतिबंधित गोलियों व सात ग्राम हेरोइन समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सभी आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

पहले मामले में थाना कबरवाला पुलिस के एएसआइ जसवीर सिंह ने गांव बोदीवाला के बस अड्डे पर पहुंचे, तो वहां मौजूद अमृतजोत सिंह, गुरविंदर सिंह, आत्मा सिंह, सरपंच धर्मवीर सिंह और बलजीत सिंह सहित अन्य ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि ये तीनों युवक तेजधार हथियारों के साथ गांव में लूटपाट करने और नशा बेचने आए थे।

ग्रामीणों ने मिलकर इन तीनों आरोपितों को गुरविंदर सिंह के घर के बाहर दबोच लिया। ग्रामीणों ने पकड़े गए युवकों की तलाशी ली, जिनके पास से तीन कापे, 70 प्रतिबंधित गोलियां और चार ग्राम हेरोइन बरामद की। मौके पर मौजूद इमरजेंसी 112 पुलिस की गाडी में पहुंचे पुलिा कर्मचारी आशीष कुमार ग्रोवर और अमनदीप ने आरोपितों को अपनी हिरासत में लिया।

पुलिस ने तीनों आरोपितों प्रिंसिपल सिंह, गुरसेवक सिंह वासी गांव लकड़वाला व गुरप्रीत सिंह वासी गिद्दड़बाहा के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। दूसरे मामले में थाना आरजी किलियांवाली पुलिस के एसआइ निशान सिंह ने गुरलाल सिंह वासी गांव किलियांवाली को तीन ग्राम हेरोइन के साथ काबू किया।