Move to Jagran APP

पत्नी के चरित्र पर था शक, कस्सी मारकर किया कत्ल

घरेलु क्लेश तथा शक के चलते एक पति ने अपनी पत्नी का कस्सी मारकर कत्ल कर दिया। जांच कर्मचारी एएसआई राम सिंह ने बताया कि गांव साहिब चंद के गुरमीत सिंह नामक व्यक्ति की शादी लगभग 23 साल पहले सुखप्रीत कौर (42) के साथ हुआ था। जिसमें उनके तीन लड़के है। जो कि दिहाड़ी का कार्य करते हैं। उन्होंने बताया कि गुरमीत सिंह अक्सर ही अपनी पत्नी सुखप्रीत कौर पर शक करने के कारण झगड़ा करता था। जिस कारण अक्सर ही उसके साथ मारपीट करता रहता है। वीरवार को आरोपी ने मौका पाकर सुखप्रीत कौर पर कस्सी से हमला कर दिया। आरो

By JagranEdited By: Published: Thu, 28 May 2020 07:08 PM (IST)Updated: Thu, 28 May 2020 07:08 PM (IST)
पत्नी के चरित्र पर था शक, कस्सी मारकर किया कत्ल
पत्नी के चरित्र पर था शक, कस्सी मारकर किया कत्ल

संवाद सूत्र, गिद्दड़बाहा (श्री मुक्तसर साहिब) : घरेलू कलह व चरित्र पर शक के कारण पति ने कस्सी से वार करके पत्नी की हत्या कर दी। एएसआइ राम सिंह ने बताया कि गांव साहिब चंद के गुरमीत सिंह की शादी 23 साल पहले सुखप्रीत कौर के साथ हुई थी। उसके तीन लड़के हैं जोकि दिहाड़ी का कार्य करते हैं। आरोपित पति गुरमीत सिंह पत्नी के चरित्र पर शक करने लगा। घर में कलह रहने लगी। वीरवार को आरोपित ने कस्सी से हमला करके पत्नी की हत्या कर दी। पुलिस ने मृतका के पिता इकत्तर सिंह के बयानों पर मामला दर्ज कर लिया है। आरोपित अभी फरार है। शव को सरकारी अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.