Move to Jagran APP

डेंगू पर रोक लगाने के लिए पूर्व डाक्टरों की ली जाए सेवा

गिद्दड़बाहा क्षेत्र में डेंगू फैल गया है।

By JagranEdited By: Published: Tue, 28 Sep 2021 04:25 PM (IST)Updated: Tue, 28 Sep 2021 05:50 PM (IST)
डेंगू पर रोक लगाने के लिए पूर्व डाक्टरों की ली जाए सेवा
डेंगू पर रोक लगाने के लिए पूर्व डाक्टरों की ली जाए सेवा

संवाद सूत्र, गिद्दड़बाहा (श्री मुक्तसर साहिब)

prime article banner

गिद्दड़बाहा क्षेत्र में डेंगू फैल गया है। सिविल अस्पताल में एमडी डाक्टर की कमी होने के कारण मरीजों का इलाज नहीं हो रहा और लोगों को बाहर दूसरे अस्पतालों में जाना पड़ता है। इसको लेकर समाजसेवी संस्थाओं ने माता संतोषी अस्पताल के संचालक रिटायर्ड सिविल सर्जन डा. हरि नरायण सिंह के साथ बैठक की। उन्होंने डाक्टर हरि नरायण सिंह से अपील की है कि वह इलाके के लिए समय दे जिससे मरीजों को कोई परेशानी न आए।

डाक्टर नरायण सिंह ने हां भरते हुए सिविल अस्पताल में अपनी सेवाएं देने के लिए हामी भर दी है। एनजीओ के पद अधिकारियों ने पंजाब सरकार और कैबिनेट मंत्री अमरिदर सिंह राजा वड़िग से मांग की है कि जब तक कोई पक्का एमडी डाक्टर सिविल अस्पताल में नहीं आता उस समय तक रिटायर्ड डाक्टरों की मदद ली जाए। उन्होंने कहा कि शहर में दो रिटायर्ड डाक्टर हरि नरायण सिंह और डाक्टर प्रदीप सचदेवा है जो बहुत ही तजुर्बेकार हैं। मेडिकल एसोसिएशन के प्रधान विक्की गर्ग, किरायाना यूनियन के प्रधान संदीप गर्ग सीपा, उम्मीद एनजीओ के प्रधान एडवोकेट एनडी सिगला, पब्लिक वैलफेयर क्लब के प्रधान पवन सिगला पप्पू चोटियों और कोटभाई के सरपंच बाबू सिंह ने सिविल सर्जन और कैबिनेट मंत्री अमरिदर सिंह राजा वड़िग से दोनों रिटायर्ड डाक्टरों को सिविल अस्पताल में सेवाओं के लिए मं•ाूरी दी जाए ताकि जो जरूरत मंद लोग इलाज करवा सकें और दिन प्रति बढ़ रहे ड़ेंगू के डंक से लोगों को बचाया जा सके।

इस मौके पर माता संतोषी अस्पताल के डाक्टर भरतदीप गर्ग के अलावा एनजीओ संजीव बांसल बब्बलू, विनय गोयल, डा.अनिल गर्ग, संजय बांसल, राकेश गर्ग बिट्टू, संदीप बांसल, एडवोकेट करन गोयल, हरप्रीत सिंह मकड़ और हरजिदर सिंह रिची आदि उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.