संदिग्ध अवस्था में दो युवक लापता
संवाद सूत्र, मलोट (श्री मुक्तसर साहिब) शहर के हर¨जदर नगर में रहने वाले दो युवक एक ही र
संवाद सूत्र, मलोट (श्री मुक्तसर साहिब)
शहर के हर¨जदर नगर में रहने वाले दो युवक एक ही रात को संदिग्ध अवस्था में गुम हो गए। परिवार वाले अज्ञात लोगों पर अपहरण करने का आरोप लगा रहे हैं। पुलिस ने अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरु कर दी है। शहर के हर¨जदर नगर निवासी नरेश कुमार ने बताया कि उसका बेटा पुरुषोत्तम दास 28 अगस्त की रात को यह कहकर चला गया कि उसने प्रेस किए हुए कपड़े देने हैं। काफी समय तक इंतजार करने पर भी वह नहीं लौटा। उसकी जांच करने पर कुछ भी पता नहीं चल पाया। बाद में उन्हें पता चला कि हरफूल ¨सह जिनके साथ उनका काफी आना जाना है। उनका लड़का अर्शदीप ¨सह भी उसी रात से ही गायब है। उन्होंने काफी तलाश की लेकिन कोई पता नहीं चल पाया। उन्हें संदेह है कि उनके लड़कों को कोई अज्ञात व्यक्ति अपने साथ लेकर गया है। थाना सिटी पुलिस ने अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।