महिला दिवस को काले दिवस के तौर पर मनाएंगी वर्कर्स
संवाद सूत्र, श्री मुक्तसर साहिब आठ मार्च को दुनिया भर में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जा रहा ह
संवाद सूत्र, श्री मुक्तसर साहिब
आठ मार्च को दुनिया भर में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जा रहा है। आल पंजाब आंगनबाड़ी मुलाजिम यूनियन की ओर से महिला दिवस को काले दिवस के तौर पर मनाने का फैसला लिया गया है। राज्य भर में महिला दिवस पर आंगनबाड़ी वर्कर्स व हेल्पर काली झंडियां लेकर शहर व गांवों में पंजाब सरकार के खिलाफ मार्च निकालेंगी। यह जानकारी प्रांतीय अध्यक्ष हरगो¨बद कौर ने दी।
उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा आठ मार्च को सामाजिक सुरक्षा स्त्री के बाल विकास विभाग की मंत्री रजिया सुल्ताना को साल 2017 का नारी शक्ति अवार्ड दिया जा रहा है। यह अवार्ड पंजाब में लड़कियों की गिनती बढ़ने के बदले में राष्ट्रपति द्वारा दिया जाना है। लेकिन लड़कियों की गिनती बढ़ाने के लिए आंगनबाड़ी वर्कर्स व हेल्परों ने दिन रात मेहनतर की है तथा अपने पैसों से भ्रूण हत्याओं को रोकने के संबंध में सेमिनार व कैंप आयोजन किए गए है। उन्होंने कहा कि जत्थेबंदियों की राज्य कमेटी ने फैसला किया है कि आज आठ मार्च को सरकार के खिलाफ रोष प्रगट किया जाएगा।