Move to Jagran APP

इकरारनामा कर नहीं करवाई रजिस्ट्री, 12 लाख ठगे

संवाद सूत्र गिद्दड़बाहा (श्री मुक्तसर साहिब) गांव कटोली अबलू में एक व्यक्ति ने जमीन का इकरारनामा करवा रजिस्ट्री करवाने से ही इंकार कर दिया। इतना ही नहीं इससे पहले उसने दो जगह और भी इकरारनामा कर रखा था। इस मामले में थाना कोटभाई पुलिस ने एक

By JagranEdited By: Published: Thu, 25 Apr 2019 04:42 PM (IST)Updated: Thu, 25 Apr 2019 04:42 PM (IST)
इकरारनामा कर नहीं करवाई रजिस्ट्री, 12 लाख ठगे
इकरारनामा कर नहीं करवाई रजिस्ट्री, 12 लाख ठगे

संवाद सूत्र, गिद्दड़बाहा (श्री मुक्तसर साहिब)

loksabha election banner

गांव कटोली अबलू में एक व्यक्ति ने जमीन का इकरारनामा करवा रजिस्ट्री करवाने स इंकार कर दिया। इससे पहले उसने दो जगह और भी इकरारनामा कर रखा था। इस मामले में थाना कोटभाई पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में गांव कोटली अबलू निवासी बलदेव सिंह ने बताया कि उन्होंने गांव कोठे हजूरे वाले में 20 कनाल 5 मरले जगह देखी थी। जोकि उन्हें पसंद आई गई। उसका मालिक निर्भय सिंह उसे बेचना चाहता था। उन्होंने निरभय सिंह से बात की तो उनका सौदा 20 लाख रुपये में तय हो गया। इसमें से 12 लाख 72 हजार रुपये उन्होंने उसे देकर इकरारनामा कर लिया। जिसके लिए 14 नवंबर 2018 की रजिस्ट्री के लिए मिति निर्धारित की गई। लेकिन निर्भय सिंह रजिस्ट्री करवाने के लिए मौजूद नहीं हुआ। जब उन्होंने बाद में बात की तो वह आनाकानी करने लगा। उन्हें संदेह होने पर उन्होंने खुद इसकी जांच शुरू की। जिस पर उन्हें पता चला कि इसने दो जगह और भी पहले इकरारनामा करवा रखा है। पता चलने पर उनकी ओर से जब पैसे वापस मांगे तो उसने पैसे देने से भी इकार कर दिया और धमकियां देने लगा। तब उन्होंने पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने जांच करने के बाद निर्भय सिंह के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है। लेकिन आरोपित की गिरफ्तारी बाकी है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.