दविदर सिंह बने यूनियन के प्रधान
पीडब्ल्यूडी टेक्नीशियन व दर्जा चार मुलाजिम यूनियन की बैठक वाटर वर्कस में महासचिव जसवीर सिंह की अगुवाई में हुई। जिसमें मेंबरों की सहमति से पुरानी इकाई को भंग करके प्रधान समेत नए पदाधिकारियों और कार्यकारी मेंबरों का चुनाव किया गया।
संवाद सूत्र, श्री मुक्तसर साहिब : पीडब्ल्यूडी टेक्नीशियन व दर्जा चार मुलाजिम यूनियन की बैठक वाटर वर्कस में महासचिव जसवीर सिंह की अगुवाई में हुई। जिसमें मेंबरों की सहमति से पुरानी इकाई को भंग करके प्रधान समेत नए पदाधिकारियों और कार्यकारी मेंबरों का चुनाव किया गया। जिसमें मोहर सिंह खालसा को चेयरमैन, दविदर सिंह संधू प्रधान, जसवीर सिंह महासचिव, दलबीर सिंह बराड़ कैशियर, करनैल सिंह व रमनदीप सिंह सीनियर उप प्रधान, रामनारायण कठेरिया व कुलवंत सिंह उप प्रधान, अंग्रेज सिंह व शाम सुंदर सहायक सचिव, गुरप्रीत सिंह बराड़ व रणजीत सिंह सहायक कैशियर, सुखवीर सिंह धालीवाल प्रेस सचिव, खेम सिंह सहायक प्रेस सचिव, अंग्रेज सिंह थांदेवाला ऑडिटर, सुखमंदर सिंह, हरबंस सिंह व धरमिदर कुमार प्रचार सचिव, बलदेव सिंह नंदगढ़, गुरप्रीत सिंह दाना, गुरसेवक सिंह व गयाप्रसाद सलाहकार, दलजीत सिंह, जगरूप सिंह, रविदर कुमार और सुखविदर सिंह कार्यकारी मेंबर चुने गए।