घर में काम करने वाली लड़की को बनाया हवस का शिकार
घरों में कार्य करती दलित परिवार की लड़की का घर के मालिक के विवाहित लड़के द्वारा बलात्कार करने तथा उससे मारपीट करने का मामला सामने आया है। पीड़ित लडकी सेठ प्रदमन ठेकेदार के घर पर साफ-सफाई का कार्य करती थी। बलात्कार और मारपीट करने के बाद कथित आरोपी अमरजीत सिंह पीडित लडकी को उसी हाल में छोड़ कर मौके से फरार हो गया। जबकि पीडित लडकी को मक्कड पैलेस के मालिक गगनदीप सिंह मककड़ ने सिविल अस्पताल में पहुंचाया। उपचाधीन पीडित लड़की ने बताया कि वह वधवा गली के रहने वाले प्रदुमण सिंह ठेकेदार के घर बीते करीब डेढ साल से काम कर रही है। बीते दिन घर के मालिक के लड़के अमरजीत सिंह ने उसे घर छोड़ने के बहाने मक्कड पैलेस के साथ बने क्रिकेट ग्राउंड में ले गया और उसके साथ बलात्कार किया और मारपीट करने के बाद वहां से फरार हो गया। पीडित लडकी को अस्पताल लाने वाले गग
संवाद सूत्र, गिद्दड़बाहा (श्री मुक्तसर साहिब) : घर में काम करने वाली दलित लड़की के साथ घर के मालिक के विवाहित लड़के ने दुष्कर्म किया। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। आरोपित अभी फरार है।
पीड़िता ने बताया कि वह वधवा गली के रहने वाले प्रदुमन सिंह ठेकेदार के घर बीते करीब डेढ़ साल से काम कर रही है। गत दिनों घर के मालिक का बेटा अमरजीत सिंह उसे घर छोड़ने के बहाने मक्कड़ पैलेस के साथ बने क्रिकेट ग्राउंड में ले गया व दुष्कर्म किया। वह उसे वहीं छोड़कर फरार हो गया।
पीड़िता को अस्पताल ले जाने वाले गगनदीप सिंह मक्कड़ ने बताया कि यह घटना गत शाम की है। पीड़िता उनके पैलेस के बाहर आकर गिर पड़ी थी। उन्होंने इसकी सूचना लड़की के परिजनों को देने के बाद सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया। थाना गिद्दडबाहा पुलिस ने पीड़िता के बयानों पर आरोपित अमरजीत सिंह पुत्र प्रदुमन सिंह निवासी वधवा गली, गिद्दड़बाहा के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।