तकरार के बाद घेरकर पीटा
जागरण संवाददाता श्री मुक्तसर साहिब शहर के गोनियाना चौक के पास एक व्यक्ति से हुई मामूली बहस के बाद कुछ लोगों ने मिलकर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। जिसमें वह घायल हो गया। थाना सिटी पुलिस ने दो लोगों को
जागरण संवाददाता, श्री मुक्तसर साहिब
शहर के गोनियाना चौक के पास एक व्यक्ति से हुई मामूली बहस के बाद कुछ लोगों ने मिलकर तेजधार हथियारों से उसपर हमला कर दिया जिसमें वह घायल हो गया। थाना सिटी पुलिस ने दो लोगों को नामजद करते हुए चार अज्ञात लोगों पर मामला दर्ज किया है।
गोनियाना चौक निवासी बलदेव सिंह ने बताया कि उसकी मोहल्ले के ही कांती के साथ किसी बात को लेकर मामूली तकरार हो गई थी। जिसके बाद लोगों ने बीच बचाव कर छुड़वा दिया था। लेकिन उसके बाद रात के करीब 8 बजे जब वह चौक में खड़ा था तो कांती व उसके साथियों ने आकर उस पर हमला बोल दिया। जिनके पास कृपाण व अन्य हथियार पकड़े हुए थे। उन्होंने पीटकर उसे घायल कर दिया। लोगों ने उसे मुश्किल से छुड़वाया और अस्पताल में भर्ती करवाया। पुलिस ने कांती निवासी गोनियाना रोड, बुग्गा को नामजद करते हुए चार अज्ञात साथियों पर मामला दर्ज किया है।