ठेकेदार के कर्मचारी को घेरकर पीटा
संवाद सूत्र मलोट (श्री मुक्तसर साहिब) शहर के पटेल नगर निवासी एक व्यक्ति जोकि ठेकेदारों के साथ रेड पार्टी में काम करता है को कुछ लोगों ने घेरकर पीट डाला। क्योंकि वह उन
संवाद सूत्र, मलोट (श्री मुक्तसर साहिब)
शहर के पटेल नगर निवासी एक व्यक्ति जोकि ठेकेदारों के साथ रेड पार्टी में काम करता है को कुछ लोगों ने घेरकर पीट डाला क्योंकि वह उनके घर में ठेकेदारों के साथ कई बार रेड करने के लिए गया था। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शु्रऊ कर दी है। पटेल नगर निवासी बलजीत सिंह ने बताया कि वह ठेकेदारों की रेड पार्टी में काम करता है। वह अकसर ही अवैध शराब का धंधा करने वालों के घर रेड करने के लिए जाता रहता है। बीते दिनों जब वह जा रहा था तो जग्गा सिंह व उनके साथियों ने मिलकर उसे घेर लिया और उसकी बुरी तरह से पिटाई की। जिसमें वह घायल हो गया। थाना सिटी मलोट पुलिस ने बलजीत सिंह के बयानों पर कार्रवाई करते हुए जग्गा सिंह, सन्नी सिंह, इंद्रजीत सिंह, सेवक सिंह, सोहन, सागर व मिड्डा निवासी छजघड़ा मोहल्ला मलोट के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।