Move to Jagran APP

दीपावली के दिन घर की लक्ष्मी का अपमान

दीपावली के दिन जहां लोग लक्षमी का पूजन करते हैं वहीं पर ही गिद्दड़बाहा के ससुराल परिवार ने दहेज के लिए विवाहिता की बुरी तरह से मारपीट कर डाली। इतना ही नहीं उसे बंधक बनाकर भी रखा। उधर थाना फरीदकोट पुलिस ने पति समेत तीन लोगों पर मामला दर्ज कर लिया है। लेकिन आरोपितों की गिरफ्तारी बाकी है। गिद्दड़बाहा के सिविल अस्पताल में उपचार अधीन घायल लड़की आरती ने बताया कि उसका विवाह फरीदकोट में अजय कुमार के साथ करीब एक वर्ष पहले हुआ था। शादी के कुछ समय के बाद ही उसका प

By JagranEdited By: Published: Thu, 08 Nov 2018 06:26 PM (IST)Updated: Thu, 08 Nov 2018 06:42 PM (IST)
दीपावली के दिन घर की लक्ष्मी का अपमान
दीपावली के दिन घर की लक्ष्मी का अपमान

संवाद सूत्र, गिद्दड़बाहा (श्री मुक्तसर साहिब)

loksabha election banner

दीपावली के दिन जहां लोग लक्ष्मी का पूजन करते हैं वहीं पर ही गिद्दड़बाहा के ससुराल परिवार ने दहेज के लिए विवाहिता की बुरी तरह से मारपीट की। इतना ही नहीं उसे बंधक बनाकर भी रखा। थाना फरीदकोट पुलिस ने पति समेत तीन लोगों पर मामला दर्ज कर लिया है।

गिद्दड़बाहा के सिविल अस्पताल में उपचार अधीन घायल लड़की आरती ने बताया कि उसका विवाह फरीदकोट में अजय कुमार के साथ करीब एक वर्ष पहले हुआ था। शादी के कुछ समय के बाद ही उसका पति उसके साथ दहेज को लेकर मारपीट करने लगा था। वह उसे बंधकर बनाकर पीटते थे और किसी से बात भी नहीं करने देते थे। जिस कारण वह अपने मायके में बता नहीं पा रही थी। उसका पति मोटरसाइकिल की मांग कर रहा था। क्योंकि अब दीवाली पर ऑफर चल रहा है। उसने ऐसा करने से इंकार कर दिया। जिसके बाद उन्होंने उसे बुरी तरह से पीटा। पीड़ित की माता ने बताया कि ससुराल वालों ने बेटी की शादी के एक माह बाद ही उसके साथ मारपीट करनी शुरू कर दी थी। लेकिन वह चुप रहे कि उनका दामाद सुधर जाएगा। दीवाली के दिन उन्होंने फोन आया तो उनकी बेटी बहुत डरी हुई थी। जिसके बाद उन्हें संदेह हुआ। वह दीवाली की मिठाई देने के बहाने ससुराल में गए तो उनकी बेटी बेहोशी की हालत में पड़ी थी। उसे बुरी तरह मारपीट कर कमरे में कैद कर रखा हुआ था। बेटी हालत देखकर वह उसे साथ ही ले आए। उसे गिद्दड़बाहा के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। ड्यूटी पर मौजूद डाक्टर जश्न ने बताया कि लड़की की बुरी तरह से मारपीट की गई है और उसके शरीर पर काफी चोटों के निशान हैं।

थाना फरीदकोट के एएसआई कर्मजीत ¨सह ने बताया कि उनकी ओर से पति अजय कुमार, उसकी दो बहनों भारती व बेबी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.