दो सड़क हादसों में एक की मौत, दो घायल
संवाद सहयोगी, मलोट (श्री मुक्तसर साहिब) डबवाली-मलोट रोड पर गांव माहूआणा के पास हुए दो अलग अलग सड़क
संवाद सहयोगी, मलोट (श्री मुक्तसर साहिब)
डबवाली-मलोट रोड पर गांव माहूआणा के पास हुए दो अलग अलग सड़क हादसों में एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि दो घायल हो गए जिनमें से एक को ब¨ठडा के लिए रेफर किया गया है।
गांव फकरसर निवासी दर्शन ¨सह व उसका बेटा र¨वदर ¨सह अपनी कार पर जा रहे थे। गांव माहूआणा के पास उनकी कार लड़की की भरी ट्राली के साथ टकरा गई जिस कारण दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें मलोट के सिविल अस्पताल मे लाया गया। जहां पर दर्शन ¨सह की मौत हो गई। जबकि र¨वदर ¨सह का उपचार चल रहा है। इसके अलावा बाइक पर जा रहे गुरप्रीत ¨सह का बाइक भी गांव माहूआणा व अबुलखुराना के पास ट्राली के साथ जा टकराया। जिस कारण वह गंभीर रुप से घायल हो गया। जिसे पहले मलोट के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां पर उसकी गंभीर हालत के चलते उसे ब¨ठडा रेफर कर दिया गया। जहां पर उसका उपचार चल रहा है। पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी है।