Move to Jagran APP

मकान मालिक ने किया किरायेदार की नाबालिग भतीजी से दुष्कर्म

मकान मालिक किरायेदार की भतीजी को कपड़े दिलाने के बहाने अपने साथ ले गया और फिर उससे दुष्कर्म किया।

By Kamlesh BhattEdited By: Published: Fri, 14 Sep 2018 07:24 PM (IST)Updated: Fri, 14 Sep 2018 09:11 PM (IST)
मकान मालिक ने किया किरायेदार की नाबालिग भतीजी से दुष्कर्म
मकान मालिक ने किया किरायेदार की नाबालिग भतीजी से दुष्कर्म

जेएनएन, जलालाबाद (फाजिल्का)। ताया-ताई के साथ किराये के मकान में रहने वाली 12 साल की लड़की के साथ मकान मालिक ने दुष्कर्म किया। आरोपित मकान मालिक महेंद्र सिंह बच्ची को नए कपड़े दिलाने के बहाने साथ ले गया था। रास्ते में उसने बच्ची से दुष्कर्म किया।

loksabha election banner

ताई ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 10 सितंबर शाम के समय उसकी भतीजी घर पर अकेली थी। मकान मालिक महेंद्र (55) नए कपड़े दिलाने के बहाने उसे बाइक पर ले गया। फाजिल्का-फिरोजपुर रोड पर गांव बगे की उताड़ पुल के पास सुनसान जगह पर उसने बच्ची से दुष्कर्म किया।

घर वापस आकर बच्ची ने सारी बात बताई। उसे पहले सिविल अस्पताल ले जाया गया जहां से उसे फरीदकोट मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। पुलिस ने आरोपित महेंद्र सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

आठवीं में पढ़ती है पीडि़ता

पीडि़ता की ताई ने बताया कि वह जलालाबाद में महेंद्र सिंह के घर किराये पर रहते हैं। कुछ साल पहले बच्ची के माता-पिता की मौत हो गई थी। बच्ची आठवीं में पढ़ती है।

मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार, आरोपित फरार

एसआइ गुरमीत सिंह का कहना है कि बच्ची की मेडिकल रिपोर्ट फोरेंसिक लैब से आना बाकी है। आरोपित फरार है।

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.