शिव धाम में चल रहे कार्यों का लेखा-जोखा किया पेश
शिव धाम कमेटी की बैठक प्रधान कृष्ण कुमार शम्मी तेरिया की प्रधानगी में हुई। इसमें शिव धाम में चल रहे कार्यों का लेखा-जोखा पेश किया गया।
By JagranEdited By: Published: Thu, 12 Sep 2019 11:29 PM (IST)Updated: Thu, 12 Sep 2019 11:29 PM (IST)
संवाद सूत्र, श्री मुक्तसर साहिब : शिव धाम कमेटी की बैठक प्रधान कृष्ण कुमार शम्मी तेरिया की प्रधानगी में हुई। इसमें शिव धाम में चल रहे कार्यों का लेखा-जोखा पेश किया गया। साथ ही जो काम अधूरे पड़े हैं उन्हें शीघ्र ही पूरा करने की जरूरत पर जोर दिया गया। बैठक में 22 सितंबर (रविवार) को शिव धाम में श्री सुखमणि साहिब पाठ कराने का फैसला भी लिया गया। बैठक में शम्मी तेरिया, सतपाल बांसल, धर्मपाल मित्तल, राज खुराना, दर्शन दाबड़ा, संजीव खेड़ा आदि भी मौजूद थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें