सांझ केंद्र की सारी कार्यशैली पर जताई संतुष्टि
समाज सेवी संस्था मुक्तसर विकास मिशन के प्रतिनिधिमंडल द्वारा मंगलवार को सांझ केंद्र का दौरा किया गया।
संवाद सूत्र, श्री मुक्तसर साहिब
समाज सेवी संस्था मुक्तसर विकास मिशन के प्रतिनिधिमंडल द्वारा मंगलवार के प्रधान जगदीश राय ढोसीवाल की अगुआई में सांझ केंद्र का दौरा किया गया। प्रतिनिधिमंडल में सीनियर उप प्रधान निरंजर सिंह रखरा, उप प्रधान डा. सुरिदर गिरधर, सहायक सचिव परमजीत धवन और मनजीत पाल राजू आदि शामिल थे।
सांझ केंद्र में इंचार्ज एएसआइ सुखविदर सिंह , हवलदार जगमीत सिंह , लखविदर कौर हेड कांस्टेबल, जसविदर कौर और अजय सिंह मौजूद थे। मिशन के प्रतिनिधिमंडल द्वारा सांझ केंद्र ने आम लोगों को दी जाने वाली सेवाओं बारे जानकारी प्राप्त की। केंद्र इंचार्ज सुखविदर सिंह ने बताया कि सांझ केंद्र में 42 प्रकार के सेवाएं दी जाती हैं। इन सभी सेवाओं संबंधी बकायदा तौर पर सरकार द्वारा फीस निर्धारित की गई है और काम संबंधी समय सीमा भी निश्चित की गई है। केंद्र इंचार्ज ने कहा कि वह और उनका पूरा स्टाफ एसएसपी राजबचन सिंह संधू की हिदायतों अधीन अपनी डयूटी निभा रहे हैं। उन्होंने जरूरतमंद व्यक्तियों को इन सेवाओं का लाभ उठाने की अपील भी की।
उन्होंने मिशन के माध्यम से आम लोगों को कोविड-19 के चलते सरकारी हिदायतों और नियमों की पालना करने की अपील भी की। मिशन की प्रेस सचिव पूनम नागपाल ने बताया है कि फेरी समय उनकी संस्था द्वारा सांझ केंद्र की सारी कार्यशैली पर संतुष्टि व्यक्त की गई।