मास्कों को किया जाएगा सैनिटाइज
डीसी एमके अराविद के आदेशानुसार गुरु सैल्फ ग्रुप गांव छापियांवाली की महिलाओं की तरफ से कोरोना वायरस की बीमारी से बचाव के लिए बड़ी संख्या में मास्क तैयार किए जा रहे है।
By JagranEdited By: Published: Sun, 05 Apr 2020 03:54 PM (IST)Updated: Sun, 05 Apr 2020 05:19 PM (IST)
संवाद सूत्र, मलोट (श्री मुक्तसर साहिब)
डीसी एमके अराविद के आदेशानुसार गुरु सेल्फ ग्रुप गांव छापियांवाली की महिलाओं की तरफ से कोरोना से बचाव के लिए बड़ी संख्या में मास्क तैयार किए जा रहे हैं। कोआर्डिनेटर गुरपनीत तथा निशा ने बताया कि एडीसी हरिदर सिंह सरां की अगुआई में तैयार किए मास्क को पहले सिविल अस्पताल मुक्तसर से सैनिटाइज करवाया जाएगा तथा फिर लोगों तक पहुंचाया जाएगा। राष्ट्रीय देहाती आजीविका मिशन के तहत आर्थिक वर्ग से पिछड़े हुए लोगों को सेल्फ हैल्प ग्रुप बनाकर महिलाओं को आत्म निर्भर बनाना है। जोकि लगातार मासिक तैयार कर रही है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें