बैठक कर धरने के लिए रणनीति बनाई
फरीदकोट पुलिस की ओर से किरती किसान यूनियन के मीत प्रधान राजेंद्र सिंह दीप सिंह वाला को गिरफ्तार करने और महिला डॉक्टर को इंसाफ देने की बजाय आरोपियों को क्लीन चिट देने के खिलाफ किरती किसान यूनियन जिला श्री मुक्तसर साहिब की बैठक हुई।
संवाद सहयोगी, श्री मुक्तसर साहिब : फरीदकोट पुलिस की ओर से किरती किसान यूनियन के मीत प्रधान राजेंद्र सिंह, दीप सिंह वाला को गिरफ्तार करने और महिला डॉक्टर को इंसाफ देने की बजाय आरोपियों को क्लीन चिट देने के खिलाफ किरती किसान यूनियन जिला श्री मुक्तसर साहिब की बैठक हुई। बैठक दौरान बलविदर सिंह थांदेवाला ने बताया कि प्रशासन इसके आगे निगरी सोच से उन लड़कियों को जो साथी राजेंद्र सिंह की गिरफ्तारी के खिलाफ थाने के समक्ष धरना दिया गया। स्टूडेंट यूनियन की जिलाध्यक्ष किरनजीत कौर जिसकी एमएलआर की रिपोर्ट में 11 चोटें सामने आने व पांव की उंगली में रेशा पड़ जाने के बावजूद अस्पताल के डॉक्टर उसका उपचार करने की बजाए उसे जबरी छुट्टी दे रहे हैं। यह सब वाइस चांसलर राज बहादुर व आरोपित डॉ. संजय गुप्ता की शह पर हो रहा है। आरोपित डॉक्टर को गिरफ्तार किया जाएं। राजेद्र सिंह को बिना शर्त रिहा किया जाएं व घायल विद्यार्थियों का उपचार किया जाएं। संगठन के समूह लोगों को 18 दिसंबर को संगठनों द्वारा फरीदकोट में किए जा रहे रोष प्रदर्शन में बड़ी संख्या में शमूलियत करने की अपील की है।