हेल्थ वेलनेस सेंटर वडिग में लड़कियों की लोहड़ी मनाई
हेल्थ वेलनेस सेंटर वडिग में एचओ डॉ. जगदीश कौर धालीवाल की तरफ से समूह स्टाफ तथा पंचायत मेंबरों के साथ लड़कियों की लोहड़ी मनाई गई।
By JagranEdited By: Published: Thu, 16 Jan 2020 10:52 PM (IST)Updated: Thu, 16 Jan 2020 10:52 PM (IST)
संवाद सहयोगी, श्री मुक्तसर साहिब : सीनियर मेडिकल अधिकारी डॉ. किरण की अगुआई अननुसार हेल्थ वेलनेस सेंटर वडिग में एचओ डॉ. जगदीश कौर धालीवाल की तरफ से समूह स्टाफ तथा पंचायत मेंबरों के साथ लड़कियों की लोहड़ी मनाई गई। इस अवसर पर उन्होंने लड़कियों को पढ़ाने के लिए जागरूक किया। उन्होंने कहा कि हमें लड़कियों को भी बेहतर भविष्य देने के लिए लड़कों के बराबर समझना चाहिए। आज कल लड़कियों लड़कों से आगे बढ़कर कार्य कर रही है। इस अवसर पर 2019 में पैदा हुई लड़कियों को सम्मानित किया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें