श्रीमद्भागवत कथा के उपलक्ष्य में 151 महिलाओं ने निकाली कलश यात्रा
श्री रघुनाथ मंदिर में शुरु होने जा रही श्रीमद् भागवत कथा के उपलक्ष्य में बुधवार को शहर में भव्य कलश यात्रा निकाली गई।
जागरण संवाददाता, श्री मुक्तसर साहिब
श्री रघुनाथ मंदिर में शुरु होने जा रही श्रीमद्भागवत कथा के उपलक्ष्य में बुधवार को शहर में भव्य कलश यात्रा निकाली गई। इसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने उत्साह के साथ भाग लिया और भगवान कृष्ण का आशीर्वाद प्राप्त किया।
सुबह नौ बजे आदर्श नगर, गली नंबर चार स्थित जय मां वैष्णो देवी मंदिर से भव्य मंगल कलश शोभायात्रा निकाली गई जिसमें 151 महिलाओं ने भाग लिया। यह क्लश यात्रा विभिन्न गलियों से होते हुए श्री रघुनाथ मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई। इस दौरान महिलाएं पीले वस्त्रों में सजी सिर पर मंगल कलश लिए चल रही थीं। श्रद्धालु भजन-कीर्तन करते हुए चल रहे थे। कई जगह कलश यात्रा का भव्य स्वागत हुआ। आसमान भगवान कृष्ण के जयकारों से गूंज उठा। शोभायात्रा में कथा वाचक बाल व्यास साध्वी श्यामा जी बरसाना मथुरा से विशेष रुप से शामिल हुईं।
मंदिर के पुजारी पंडित आदेश शर्मा मन्नू ने बताया कि साध्वी श्यामा जी इस श्रीमद् भागवत कथा दौरान श्रद्धालुओं को रोजाना छह से साढ़े नौ बजे तक प्रवचनों की अमृतवर्षा में स्नान कराएंगी। समापन के उपरांत रोजाना भंडारा भी होगा।
इस मौके अग्रवाल समाज सभा के अध्यक्ष तरसेम गोयल, ब्राह्मण सभा 5995 के अध्यक्ष दीपक पाल शर्मा, राजू शर्मा, श्री श्याम प्रचार मंडल के अशोक तायल, मंदिर के पुजारी पं. आदेश शर्मा मन्नू, पवन तनेजा, राज खुराना, अशोक तेरिया, नीला कुब्बा, सुभाष ग्रोवर, सुभाष गुंबर, सीता राम, राम कुमार शर्मा, कुशल गिरधर, शम्मी तेरिया, पंपी तेरिया, बिटा कुब्बा, वेद प्रकाश मलूजा समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।