विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पंजाब के मुक्तसर में कैंटर की टक्कर से पति की मौत, पत्नी घायल; ड्राइवर पर केस दर्ज

Published: Sun, 18 Oct 2026 10:54 PM (IST)

मलोट के बोदीवाला खड़क सिंह गांव में एक तेज रफ्तार कैंटर ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी, जिससे पति की ...और पढ़ें

तेज रफ्तार कैंटर की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार की मौत।

तेज रफ्तार कैंटर की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार की मौत।

HighLights

  1. तेज रफ्तार कैंटर ने मोटरसाइकिल को टक्कर मारी।

  2. पति को घसीटते हुए ले गया, इलाज के दौरान मौत।

  3. पुलिस ने अज्ञात कैंटर चालक पर केस दर्ज किया।

संवाद सूत्र, मलोट। गांव बोदीवाला खड़क सिंह क्षेत्र के अंतर्गत सड़क हादसे का एक मामला सामने आया है, जहां एक तेज रफ्तार कैंटर ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी और पति को घसीटते हुए आगे ले गया, जिससे इलाज के दौरान पति की मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में कैंटर चालक के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।

शिकायतकर्ता रचना रानी पत्नी राम दास, निवासी गांव बोदीवाला खड़क सिंह ने पुलिस को बताया कि वह 30 सितंबर को अपने पति के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर गांव बोदीवाला से मलोट आ रही थी।

जब वे जीटी रोड पर चढ़कर थोड़ा मलोट की तरफ गए, तो सामने से आ रहे एक अज्ञात कैंटर जिसे कोई अज्ञात चालक चला रहा था, ने सामने से टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वह सड़क के एक साइड पर गिर पड़ी और कैंटर उसके पति को घसीटते हुए आगे ले गया।

कैंटर चालक मौके से कैंटर भगाकर ले गया। इसके बाद 112 पर फोन करके उनके पति ने सिविल अस्पताल मलोट में दाखिल करवाया। पति के ज्यादा चोट लगने के कारण उन्हें दोनों को अस्पताल बठिंडा के लिए रेफर कर दिया गया, जहां इलाज के दौरान पति की मौत हो गई। पुलिस ने उक्त बयानों के आधार पर कैंटर चालक के खिलाफ केस दर्ज करके उसकी तलाश शुरु कर दी है।