Move to Jagran APP

पहले पीटपीट कर पत्‍‌नी को मार डाला फिर पी ली कीटनाशक

पत्नी के साथ हुए झगड़े के बाद पटेल नगर गली नंबर चार निवासी पति ने पीटपीट कर पत्नी की हत्या कर डाली और खुद जहरीली दवा निगल ली। इस घटना का पता चलते ही लोगों ने तुरंत दोनों को अस्पताल पहुंचाया। जहां पर डाक्टर ने पत्नी को मृतक घोषित कर दिया जबकि पति की गंभीर हालत के बाद फरीदकोट रेफर कर दिया गया। जबकि छह घंटे बीतने पर भी पुलिस को जानकारी नहीं थी। शहर के पटेल नगर गली नंबर चार में रहने वाला सरवदेश कुमार पुत्र राम नरेश जोकि पेशे से पेंटर है अपनी पत्नी राधा और तीन लड़कियों समेत रहता है।

By JagranEdited By: Published: Mon, 19 Nov 2018 11:40 PM (IST)Updated: Mon, 19 Nov 2018 11:40 PM (IST)
पहले पीटपीट कर पत्‍‌नी को मार डाला फिर पी ली कीटनाशक
पहले पीटपीट कर पत्‍‌नी को मार डाला फिर पी ली कीटनाशक

संवाद सूत्र, मलोट (श्री मुक्तसर साहिब) : पत्नी के साथ हुए झगड़े के बाद पटेल नगर गली नंबर चार निवासी पति ने पीटपीट कर पत्नी की हत्या कर दी। आरोपित खुद कीटनाशक निगल ली। इस घटना का पता चलते ही लोगों ने तुरंत दोनों को अस्पताल पहुंचाया। जहां पर डॉक्टर ने पत्नी को मृतक घोषित कर दिया, जबकि पति की गंभीर हालत के बाद फरीदकोट रेफर कर दिया गया। हैरत वाली बात यह है कि छह घंटे बीतने पर भी पुलिस को जानकारी नहीं थी। शहर के पटेल नगर गली नंबर चार में रहने वाला सरवदेश कुमार पुत्र राम नरेश जोकि पेशे से पेंटर है। अपनी पत्नी राधा और तीन लड़कियों समेत रहता है। सरवदेश के भाई अनिल कुमार ने बताया कि दोपहर के समय दोनों का आपस में किसी बात को लेकर तकरार हो गया, जोकि हाथापाई तक जा पहुंचा। सरवदेश कुमार ने अपनी पत्नी राधा (30) को बुरी तरह से पीटा। जिस कारण उसके दांत तक टूट गए। उसे बुरी तरह से पीटने के बाद उसने घर में पड़ी कोई कीटनाशक निगल ली। जिस कारण उसकी हालत बिगड़ गई।

loksabha election banner

पड़ोसी ने करवाया अस्पताल में भर्ती

आस पड़ोस को जैसे ही इसका पता चला तो उन्होंने तुरंत ही दोनों को एंबुलेंस से सिविल अस्पताल में पहुंचाया, लेकिन वहां ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर करनवीर ¨सह ने राधा को मृतक घोषित कर दिया। उसने बताया कि इसे बुरी तरह से पीटा गया है। जबकि सरवदेश की गंभीर हालत के कारण उसे फरीदकोट रेफर कर दिया गया है।

पुलिस को नहीं थी जानकारी

यह घटना दोपहर एक बजे के करीब की थी। लेकिन शाम के छह बजे तक पुलिस को इसकी जानकारी ही नहीं थी। थाना सिटी प्रभारी सुखजीत ¨सह को शाम छह बजे जब फोन किया गया तो उन्होंने हैरानी प्रकट करते हुए कहा कि यदि कोई ऐसी घटना हुई होती तो उसे पता होता क्योंकि वह शहर का थाना प्रभारी है। सात बजे तक उनका कहना था कि उन्हें सिविल अस्पताल या अन्य किसी भी तरह से कोई जानकारी नहीं दी गई है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.