गुरसेवक कोटली दूसरी बार बने ब्लॉक कांग्रेस का प्रधान
गुरसेवक कोटली लगातार दूसरी बार गिद्दड़बाहा ब्लॉक कांग्रेस के प्रधान बने तथा इस बार वह बिना मुकाबले चुनाव जीते है।
By JagranEdited By: Published: Sun, 08 Dec 2019 04:51 PM (IST)Updated: Sun, 08 Dec 2019 06:31 PM (IST)
संवाद सूत्र, गिद्दड़बाहा (श्री मुक्तसर साहिब)
गिद्दड़बाहा के विधायक अमरिदर सिंह राजा वड़िग के नजदीकी गुरसेवक कोटली लगातार दूसरी बार गिद्दड़बाहा ब्लॉक कांग्रेस के प्रधान बने तथा इस बार वह बिना मुकाबले चुनाव जीते हैं। गुरसेवक कोटली के प्रधान बनने पर हलका गिद्दड़बाहा के कांग्रेसी नेताओं तथा वर्करों में खुशी की लहर है। गुरसेवक कोटली के प्रधान बनने पर विधायक राजा वड़िग, जिला परिषद के चेयरमैन नरिदर सिंह काऊनी सहित समूह कांग्रेसी नेताओं ने बधाई दी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें