राशन सामग्री लेकर दूसरा जत्था बालटाल रवाना
अमरनाथ की पवित्र यात्रा के दौरान आने वाले शिव भक्तों के लिये बाबा अमरनाथ सेवादल द्वारा बालटाल में हर साल लंगर लगाया जा रहा है।
संवाद सूत्र, मलोट (श्री मुक्तसर साहिब)
अमरनाथ यात्रा के दौरान आने वाले शिव भक्तों के लिए बाबा अमरनाथ सेवादल द्वारा बालटाल में हर साल लंगर लगाया जा रहा है। इस बार भी सेवादल के द्वारा 22वां लंगर लगाया जा रहा है। सेवादल द्वारा लगाए जाने वाले लंगर के लिए राशन से भरे ट्रकों का दूसरा जत्था रवाना किया।
बाबा अमरनाथ सेवादल के प्रधान हरचरन सिंह शैरी, बंटी ग्रोवर, अमर, सतीश कुमार, मनोज राजपूत, मोनी सिडाना, लवली सुनेजा, दिनेश सेठी, कुलवंत मिड्ढा, सतीश सेठी ने बताया की शिव बाबा की अपार कृपा से तथा लोगों के सहयोग से सेवादल के इस बार बालटाल के रास्ते 22वां विशाल लंगर लगाया जा रहा है। लंगर के लिए राशन व अन्य समान लेकर पहला जत्था 17 जून को शहर से रवाना हुआ था। बुधवार को राशन से भरे ट्रको का दूसरा जत्था रवाना हुआ है।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप