फाइनांस कर्मी से परेशान किसान ने की आत्महत्या
गांव औलख के एक छोटे किसान ने फाइनांस कर्मी से पेरशान होकर रेल गाड़ी के नीचे आकर आत्महत्या कर ली।
संवाद सूत्र, मलोट ( श्री मुक्तसर साहिब) : गांव औलख के एक छोटे किसान ने फाइनांस कर्मी से पेरशान होकर रेल गाड़ी के नीचे आकर आत्महत्या कर ली। गांव औलख निवासी गुरजंट सिंह ने बताया कि उसके भाई डूंगर सिंह ने अशोका लेलैंड का 16 टायर वाला ट्रक फाइनांस पर लिया था। उसने कंपनी से 33 हजार रुपये कर्ज लिया था जोकि उसने 34 किश्त में वापस करना था। गुरजंट सिंह के अनुसार उसके भाई ने 10 किश्त भर दी थी लेकिन 24 किश्त अभी बाकी थी। लेकिन काम न होने की वजह से दो माह से वह किश्त नहीं दे पाया था। जिस कारण फाइनांस कंपनी के कर्मचारी उसे मानसिक तौर पर परेशान कर रहे थे। बीते दिनों कोठे कोटभाई से कंपनी के कर्मचारी उससे ट्राला भी जबरन छीनकर ले गए थे। जिस दौरान उन्होंने धमकी दी थी कि यदि किश्त न भरी तो उसका सारा सामान जब्त कर लिया जाएगा। इसी परेशानी के चलते ही उसने रेलगाड़ी के नीचे आकर खुदकुशी कर ली। गुरजंट सिंह ने मांग की कि उसके भाई की मौत के लिए जिम्मेदार फाईनांस कर्मियों के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई की जाए।