विज्ञान अध्यापिका स्वर्णलता को दी विदायगी
सरकारी हाई स्कूल लड़के गांव हरजीराम मलोट के साइंस अध्यापिका स्वर्ण लता गोयल को स्कूल के स्टाफ तथा विद्यार्थियों ने विदायगी दी।
By JagranEdited By: Published: Sun, 03 Nov 2019 11:09 PM (IST)Updated: Sun, 03 Nov 2019 11:09 PM (IST)
संवाद सूत्र, मलोट (श्री मुक्तसर साहिब) : सरकारी हाई स्कूल लड़के गांव हरजीराम मलोट के साइंस अध्यापिका स्वर्ण लता गोयल को स्कूल के स्टाफ तथा विद्यार्थियों ने विदायगी दी। इस मौके टीचर्स यूनियन नेता वरिदर बजाज ने स्वर्णलता गोयल के पारिवारिक तथा सामाजिक जीवन पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने सभी अध्यापकों के प्रेरणा स्त्रोत बनकर नेक नीति से कार्य करने के लिए कहा। इंचार्ज सुमन सचदेवा की तरफ से अच्छे जीवन के लिए शुभकामनाएं देते हुए स्वर्णलता गोयल की तरफ से विद्यार्थियों की भलाई के लिए किए कार्यों के बारे विस्तार से बताया गया। स्वर्णलता के बेटे एसडीएम केशव गोयल जलालाबाद की तरफ से स्कूल स्टाफ तथा विद्यार्थियों का धन्यवाद किया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें