सोसायटी ने मरीजों को बांटे फल
समाजसेवी संस्था संकल्प एजुकेशन वेलफेयर सोसायटी द्वारा सिविल अस्पताल में मरीजों को फल व अन्य खाने की वस्तुएं वितरित की गई।
संवाद सूत्र, श्री मुक्तसर साहिब
समाजसेवी संस्था संकल्प एजुकेशन वेलफेयर सोसायटी द्वारा बीकानेर की सहायता से सिविल अस्पताल में मरीजों को फल व अन्य खाने की वस्तुएं वितरित की गई। संस्था के प्रधान नरिदर सिंह पम्मा संधू ने बताया कि माधो सिंह राजपुरोहित द्वारा संस्था को समय समय पर जरुरतमंदों की सहायता करने के लिए हर तरह की सहायता करते रहते हैं। जब भी किसी जररुतमंद को किसी प्रकार की सहायता की जरुरत होती है तो वह संस्था के साथ मिल कर पहल के आधार पर करते है। संस्था के महासचिव सतबिदर सिंह राजू रुपाणा तथा सलाहकार रिटायर हेडशिक्षक बख्तावर सिंह मान ने दानी सज्जनों का धन्यवाद किया। इस मौके पर ब्लड बैंक काउंसलर दिनेश कुमार व अस्पताल का स्टाफ भी उपस्थित थे।