बुजुर्ग को बांटे कंबल और फल
वृद्ध आश्रम में सीनियर सिटीजन समारोह दौरान जिला स्तरीय प्रोग्राम करवाया गया।
संवाद सहयोगी, श्री मुक्तसर साहिब
वृद्ध आश्रम में सीनियर सिटीजन डे पर समारोह करवाया गया। इसमें मुख्य मेहमान एसडीएम वीरपाल कौर पहुंची। सामाजिक सुरक्षा विभाग की तरफ से हर बुजुर्ग को कंबल तथा फल बांटे गए। इस अवसर पर शूगर मुफ्त चेकअप कैंप लगाया गया। कैंप दौरान सभी बुजुर्गों की शूगर चेक कर उन्हें दवाई दी गई। प्रोग्राम की शुरुआत प्रधान लीलाधर गुप्ता ने करवाई। उन्होंने कहा कि बुजुर्गों को यहां पर हर सहूिलयतें दी जा रही है। उन्होंने कहा कि इनके खाने पीने से लेकर दवाई तक का खर्चा भी आश्रम ही करता है।
इस अवसर पर जसप्रीत सिंह छाबड़ा, सामाजिक सुरक्षा विभाग से बलजिदर सिंह बराड़, मनप्रीत सिंह मनी, सरबजीत सिंह दर्दी, कुलवंत सिंह, नीतू बब्बर, जगदेव सिंह, डॉ. विजय सुखीजा, बूटा राम कमरा, सुखदेव सिंह काका, सरबजीत कौर, सुभाष सुखीजा, राजिदर गुप्ता आदि उपस्थित थे।