बिदर गोनियाना से लोगों की समस्याओं पर की चर्चा
बिदर गोनियाना ने पार्षद सुखदेव सिंह सुक्खा के सात मौड रोड पर सुरेश कुमार के घर पर वर्करों के साथ बैठक की।
संवाद सहयोगी, श्री मुक्तसर साहिब : विधायक कंवरजीत सिंह रोजी बरकंदी की हिदायतों के अनुसार सियासी सचिव बिदर गोनियाना ने पार्षद सुखदेव सिंह सुक्खा के सात मौड रोड पर सुरेश कुमार के घर पर वर्करों के साथ बैठक की।
इस अवसर पर बिदर गोनियाना ने कहा कि कांग्रेस सरकार के राज में कोई भी सुनवाई नहीं हो रही है। शहर की हालत नर्क के समान होती जा रही है। शहर में सड़कों तथा सीवरेज का बहुत ही बुरा हाल हो गया है। न तो सड़कों की मरम्मत की जा रही है और न ही सीवरेज की समस्या का हल किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि चुनावों के समय कांग्रेस ने लोगों के साथ बड़े-बड़े वायदे किए थे। अब जब लोगों को उनकी जरूर है तो वह कोरोना का बहाना लगातार लोगों के बीच नहीं आ रहे है। इस मौके पर काला राम, मुरारी लाल, मनसा राम, करन सिंह तथा अन्य वर्कर उपस्थित थे।