शहीद को संयुक्त राष्ट्र संघ ने किया था सम्मानित
शहीद मेजर रवीइंद्रर सिंह के माता-पिता जसबीर सिंह संधू ने शहीद बेटे के नाम पर यादगार बनाने की मांग की है।
रोहित कुमार, श्री मुक्तसर साहिब
शहीद मेजर रवीइंद्रर सिंह के माता-पिता जसबीर सिंह संधू तथा माता परमिदर कौर संधू सरकारी अध्यापक लंबी ने पंजाब सरकार को पत्र लिखकर अपने शहीद हुए बेटे की याद में कोई शहीदी स्मारक बनाने की मांग की है। उन्होंने बताया कि सरकारों की तरफ से शहीदों को सम्मान देने के लिए किसी चौक या फिर जिस संस्था में शहीद ने शिक्षा ग्रहण की होती है, उसका नाम शहीद के नाम पर रखा दिया जाता है। उनके बेटे रविइंद्रर सिह ने 2007 में आर्मी की सर्विस शुरु की थी। उनके पुत्र ने 13 वर्ष तक देश की सेवा की। उनके पुत्र की छह नवंबर 2019 को देहांत हो गया था। शहीद के माता-पिता ने सरकार से अपील की है कि उनके बेटे ने देश के लिए अपनी जान दी है इसलिए सरकार उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि देते हुए कोई स्मारक का नाम उनके बेटे के नाम पर रख दे। उन्होंने बताया कि उनके बेटे को संयुक्त राष्ट्र की तरफ से 29 मई को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा दिवस के अधिकारी तथा मेजर रविइंदर सिंह संधू को शहीदी उपरांत दैग हैमरज कोसद मेडल के साथ सम्मानित किया गया। उन्होंने बताया कि यह एक अंतराष्ट्रीय पुरुस्कार है। 21 अक्टूबर 2019 को भी दक्षिण सूडान की मुहिम से पहले भी मेजर रविदर सिंह संधू को यूनएनए की तरफ से यूएन मिस के साथ सम्मानित किया गया था। शहीद के माता-पिता ने बताया कि उनके पुत्र ने पांच वर्ष जम्मू कश्मीर में भी रहा। जहां पर उन्होंने आंतकवादियों के खिलाफ भी लड़ाई लडी। सरकारी नियमों के अनुसार शहीदों के नाम पर सरकारी संस्थाओं के नाम समर्पित करके उनको देश तथा राष्ट्र के लिए की गई कुर्बानियों के लिए श्रद्धांजलियां दी जाती है। उनका बेटा सेंट जोसफ स्कूल बठिडा का छात्रा था। इस लिए किसी एक संस्था तथा चौक का नाम मेजर रविइंद्रर सिंह संधू के नाम पर रखा जाए।