दहेज के लिए मांगे दस लाख, आधा सामान बेच डाला
लड़के परिवार की ओर से खुद दहेज का सामान खरीद करने की बात कहकर लड़की वालों से लिए पैसे में से आधे पैसे का सामान बेच दिया गया। जबकि बाद अलग से और पैसे की मांग करने लगे।
संवाद सूत्र, गिद्दड़बाहा (श्री मुक्तसर साहिब) : लड़के परिवार की ओर से खुद दहेज का सामान खरीद करने की बात कहकर लड़की वालों से लिए पैसे में से आधे पैसे का सामान बेच दिया गया। जबकि बाद अलग से और पैसे की मांग करने लगे। थाना गिद्दड़बाहा पुलिस ने लड़की की शिकायत पर उसके ससुराल वालों पर मामला दर्ज किया है। गिद्दड़बाहा निवासी अरपना ने दी शिकायत में बताया कि उसकी शादी अर¨वद गुप्ता निवासी ब¨ठडा के साथ हुई थी। उसका पति इंडियन एयर फोर्स पूने में नौकरी करता हा। उनके ससुराल वालों ने खुद सामान की खरीद करने का कहकर उनसे दस लाख रुपये लिए थे। लेकिन बाद में उन्होंने आधा सामान बेच दिया और पांच लाख रुपये की और मांग करने लगे। इसी तरह व उसे भी तंग परेशान करते थे। जिससे परेशान होकर उसने पुलिस को शिकायत दी थी। थाना गिद्दड़बाहा पुलिस ने जांच करते हुए पति अर¨वद गुप्ता, ससुर मदन लाल, सास राजेश कुमारी व ननद सालोनी रानी निवासी गुरु तेग बहादुर नगर ब¨ठडा के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।